Posted by: prakruti on: September 12, 2007
इलेक्ट्रोत्रिदोषग्राफी के आविष्कारक डा0 देशबन्धु बाजपेयी को हिन्दी भाषा में सुनिये ।
{ फरवरी 2007 में म्यानमार सरकार (पहले बर्मा देश) के एक प्रतिनिधि मन्डल के समक्ष , डा0 देश बन्धु बाजपेयी द्वारा आविष्कार की गयी निदान ज्ञान की तकनीक इलेक्ट्रो–त्रिदोष-ग्राम का साक्षात प्रदर्शन किया गया । यह तकनीकी प्रदर्शन केंन्द्रीय आयुर्वेद अनुसन्धान संस्थान, केन्द्रीय आयुर्वेद एवं सिद्ध अनुसन्धान परिषद, आयुष विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में किया गया । तकनीकी प्रदर्शन के समय आयुष विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।}
{फरवरी 2007 को म्यानमार (भूतपूर्व वर्मा देश) सरकार का एक प्रतिनिधि मन्डल आयुर्वेद के शीर्ष अनुसन्धान केन्द्र , केन्द्रिय आयुर्वेद अनुसन्धान सन्स्थान, जो कि केन्द्रिय आयुर्वेद एवम् सिद्ध अनुसन्धान परिषद की ईकाइ है, में आयुर्वेद के अध्ययन के लिये आया था । प्रतिनिधि मन्डल नें आयुर्वेद की इस खोज पर बहुत आश्चर्य व्यक्त किया । तकनीक से सम्बन्धित सवालों के उत्तर देते हुये डा0 देश बन्धु बाजपेयी । बीच में डा0 टी0 भिक्षापति , निदेशक , केन्द्रिय आयुर्वेद अनुसन्धान सन्स्थान एवम् अस्पताल, नई दिल्ली उपस्थित हैं ।}